जीएसटी फजीर्वाड़ा मामले में दो और गिरफ्तार
रायपुर
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा इनपुट टैक्स फजीर्वाड़ा मामलें में विगत दिनो रवि कुमार तिवारी व परितोष कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर 1432 करोड़ के फर्जी बिलों से 258 करोड़ की आईटीसी आरोपित है,इन्होने 30 से ज्यादा फर्जी फर्म भी बना रखा था। इन्हे 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस बीच दो अन्य आरोपियों मुन्ना तिवारी व कौशल तिवारी की बिहार के सिवान से गिरफ्तारी हुई है। अंतरराज्यीय गिरोह के सारे संपर्क सूत्र खंगाले जा रहे हैं। कुछ और भी लोगों के जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
Source : Agency

पाठको की राय